मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने नकरदेई थाना क्षेत्र से 156 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के नकरदेई थाना अंतर्गत त्रिमोहानी गांव के पास श्रीरामपुर जाने वाली रास्ते में सघन वाहन जांच के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 156 ग्राम ब्राउन शुगर,बाइक एवं मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने नकरदेई थाना के जाकिर हुसैन एवं बबलू कुमार को गिरफ्तार किया।