बरेली: बरेली में राम मंदिर चंदा विवाद पर धर्मपाल सिंह का बड़ा वार! बोले- पाई-पाई होगी वसूली, दोषी नहीं बख्शे जाएंगे,
बरेली में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर अब सवाल समाप्त हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में पाई-पाई की वसूली की जा रही है और जिसने भी गलती की है, उसे कानून के अनुसार सजा मिलेगी। किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।