अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की सूचना पर डुमरिया थाने के पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने गुरुवार की शाम 6:00 बजे प्रेसविज्ञप्ति जारी होने के बाद बताया कि पुलिस ने 21लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज यदु भुईया को गिरफ्तार किया गया है.