बालाघाट: नगर मुख्यालय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, गर्मी से राहत, रबी की धान फसल को नुकसान
बालाघाट नगर एवं उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात्रि मौसम ने अचानक करवट ली। शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 3 बजे आंधी-तूफान और तेज गरज के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। सुबह के समय वातावरण में ठंडक महसूस की गई और तापमा