पलामू जिले में एक चिकित्सा पदाधिकारी ने तेजी से कार चलाते हुए घर के आंगन में सोए एक ग्रामीण को रौंद दिया। हादसे में डॉक्टर को भी चोट आई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है। घटना गुरुवार रात हुई।