घोड़ाडोंगरी: कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे, क्षेत्र का विकास
रविवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने कुकरू ग्राम पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनसंवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कुकरू क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।