बख्तियारपुर: करनौती पंचायत के टाल क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग, 25 बीघा खेत की फसल जलकर राख
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के करनौती पंचायत स्थित टाल क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे बिजली के खुले तार से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण गेहूं के खेत में भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते गेहूं,चना और खेसारी की तैयार फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दर्जनों किसानों की करीब 25 बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर