रामगढ़: कोयल नदी में अचानक बढ़ा जलस्तर, पाइपलाइन कार्य ठप, पोकलेन मशीन बीच धारा में फंसी
मेदिनीनगर शहर के बेलवाटिका पंप कल के समीप कोयल नदी में चल रहा पाइपलाइन विस्तार कार्य मंगलवार को अचानक बाधित हो गया। नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से बढ़ने से वहां काम कर रही पोकलेन मशीन बीच धारा में ही फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार, बेलवाटिका पंप हाउस के पास कोयल नदी के दूसरे चरण (सेकंड फेज) के तहत पाइपलाइन बिछाने और कुआं निर्माण का कार्य जारी था। इसके लिए