बंगीय दुर्गा बाड़ी का संचालन करने वाली बंगीय दुर्गा पूजा एसोसिएशन का चुनाव रविवार को देर रात संपन्न हुआ। इस चुनाव में वर्ष 2026-28 सत्र के लिए पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभी पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव प्रभारी के रूप में दीपक बागची,सतेंद्रनाथ भट्टाचार्य व अरुण राय मौजूद थे।