खरगोन। बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुरा में नेशनल हाईवे किनारे खाना खाने के बाद फैली गंदगी को लेकर तीर्थयात्रियों और ग्रामीणों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए, जबकि 5 गंभीर घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।