बक्सर: नानी के दाह-संस्कार में बक्सर आए बलिया के युवक की गंगा में स्नान करने के दौरान डुबने से हुई मौत
Buxar, Buxar | Jun 27, 2024 अपने नानी के दाह संस्कार में आए युवक का स्नान के दौरान गंगा में डूबने से मौत हो गई. यह घटना गुरुवार को शहर के रामरेखाघाट पर घटी. युवक के डूबने की सूचना के बाद नगर में सनसनी फैल गई और गंगा घाट पर भीड़ उमड़ गई. 19 वर्षीय मृतक आयुष मोदनवाल उतर प्रदेश के बलिया निवासी दिनेश मोदनवाल का पुत्र था. घटना की सूचना मिलने के साथ ही सीओ दलबल के साथ रामरेखा घाट पहुंचे.