धनघटा: मलौली चौराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, भतीजे की मौत, चाचा गंभीर घायल
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के मलौली चौराहे पर रविवार दोपहर लगभग 2 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कटया गांव निवासी महेंद्र (35 वर्ष) पुत्र टीकोरी अपने भतीजे राज (13 वर्ष) पुत्र धर्मेंद्र के साथ