कोटा: सकरी शराब भट्ठी के पास हुए अंधेकत्ल का 20 दिन बाद हुआ खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 पूर्व से जेल में निरुद्ध
सकरी शराब भट्ठी के पास 8 दिसंबर को प्रहलाद साहनी का शव मिलने से सकरी पुलिस मर्ग कायम कर मृतक के शरीर पर आई चोट को देखते हुए गहन जांच की गई,सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।मृतक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुरुषोत्तम वर्मा उर्फ आसाराम एवं प्रियांशु वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा आरोपी प्रियनाथ वर्मा उर्फ बाबू अंडा पूर्व से ही जेल में निरूद्ध है