लोहरदगा छतरबगीचा स्थित होप कार्यालय के हॉल में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे भंडरा प्रखंड के गडरपो और जमगाई पंचायत की 44 महिलाओं एवं किशोरियों तथा स्थानीय नेतृत्वकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला फीमी और होप के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आदिवासी इतिहास की जानकारी देना।