झारखंड आंदोलन के जननायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर लोहरदगा जिले में उत्साह का माहौल है। झा मु मो की वैचारिक विरासत और झारखंडी अस्मिता को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। दिशोम गुरु की जयंती के अवसर पर 7 फीट ऊँची प्रतिमा किस्को लाई गई है, जबकि लोहरदगा समाहरणालय परिसर क