कलेक्टर प्रीति यादव ने बुधवार शाम 5 बजे स्वास्थ्य विभाग की रोगी कल्याण समिति, पोषण समिति एवं कुपोषित बच्चों के सर्वे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं से संबंधित समस्त कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग आपसी समन्वय से संयुक्त रूप से फील्ड में जाकर करें। उन्होंने वास्तविक लाभार्थियों की पहचान कर उनका पंजीयन सुनिश्