परसिया: नेहरिया कोयला खदान: सील्ड इलाके में मीथेन बढ़ने पर पाइप से बाहर निकाली, खदान पहुंचे डीएमएस
वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के पेंच एरिया में नेहरिया भूमिगत कोयला खदान के सील्ड इलाके में मीथेन गैस का प्रतिशत बढ गया। बीेते पंद्रह दिनों से खदान के सील्ड एरिया की हवा के जो सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे उसमें मीथेन बढती पाई जा रही थी।। खदान की बिजली बंद कर पाईप डालकर मीथेन को खदान के रिटर्न एरिया में डिस्चार्ज किया गया। सोमवार 2:30बजे सैम्पल के नतीजे आए।