बालोद नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष कसीमुद्दीन कुरैशी उर्फ कल्लू भैया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात कर नगर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल संकट, डिवाइडर निर्माण में लापरवाही, प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति और सफाई व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।