जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र खैरथल तिजारा की ओर से मंगलवार दोपहर 3:00 बजे परशुराम भवन परिसर स्थित मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यशाला में निजी सहायक अनीशा गुप्ता ने विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी।