इचाक: भीषण गर्मी में खराब चापाकलों की मरम्मत से लोगों को मिली राहत
भीषण गर्मी में खराब चापाकलों की हुई मरम्मत, लोगों को मिली राहत भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। पंचायत अंतर्गत ग्राम गरगाली गोटियाही टोला, गोविंदपुर भूइंया टोली तथा मांडू हाई स्कूल परिसर में लंबे समय से खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया गया।