बारुन: बारुण थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने की अपील
बारुण थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से थानाध्यक्ष रंजीत कुमार और राजस्व अधिकारी विवेक कुमार ने की।