कुरवाई: सागर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी विदिशा पहुंचे,लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा
Kurwai, Vidisha | Jan 17, 2024 सागर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी आज विदिशा पहुंचे,उन्होंने पूर्व विस प्रत्याशी सुभाष बोहत एडवोकेट के कार्यालय में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इस दौरान जिले की राजनीति और कांग्रेस की मजबूती के लिए सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दांगी को अपने सुझाव दिए।प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में एकजुट ता से काम करने के निर्देश दिए हैं।