कुरवाई: मेहलुआ चौराहे के समीप स्थित मकान से स्नेक सेवर परवेज ने एशिया के सबसे जहरीले सर्प का किया रेस्क्यू,सुरक्षित जंगल छोड़ा
Kurwai, Vidisha | Jan 18, 2024 कुरवाई के मेहलुआ चौराहे के समीप रहने वाले ग्रामीण राजेश ने सुबह के समय स्नेक सेवर परवेज को सूचना दी के उनके मकान में एक सर्प देखा गया है।तभी परवेज मौके पर पहुंचे और सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू किया।परवेज ने बताया की ये सर्प एशिया का सबसे जहरीला सर्प कॉमन करेत है।ये अत्यंत विषेला सर्प है।इस प्रजाति के सर्प रात के समय ज्यादा निकलते हैं।इस सर्प काटने के बाद इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल जाना चाहिए।