सफीपुर: सफीपुर में पिकअप ने कार को मारी टक्कर, पुलिस उपनिरीक्षक और साथी घायल, गंभीर को जिला अस्पताल किया रेफर
Safipur, Unnao | May 21, 2026 उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में सफीपुर-मियागंज मार्ग पर गुरुवार दोपहर 12 बजे सड़क हादसा हो गया। भैंसहरा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सफीपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार और उनके साथी विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को सफीपुर