जगदीशपुर: भरत भूषण तिवारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, राज्यपाल के नाम भागलपुर डीएम को सौंपा ज्ञापन
भरत भूषण तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर मंगलवार को शहर के जागरूक नागरिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से बिहार के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की स्वतंत्र, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है।