देवसर: साजापानी ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत सड़क निर्माण में नाबालिग से काम कराया जा रहा है, वीडियो हुआ वायरल
जिले के देवसर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत साजापानी में मनरेगा के तहत पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है जिसमें नाबालिग बच्चों से मजदूरी कराया जा रहा है जिसका अब वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कार्य स्थल पर कोई भी साइन बोर्ड या कार्य का उल्लेख करने वाला बोर्ड नहीं लगाया गया है।