नावकोठी: पहसारा पूर्वी पंचायत के देवरा गरही में आग लगने से पांच घर जलकर राख
पहसारा पूर्वी पंचायत के देवरा गरही में अगलगी के दौरान पांच घर जलकर राख हो गए।बौधू यादव का दो लाख नगदी भी जल गया। घर बनाने के लिए जमा किया हुआ था। पूर्व उप मुखिया अनिल महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी तथा सहायता के लिए पदाधिकारी से मांग की है।