मनावर में संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा।मनावर में रविवार दोपहर 3:00 बजे संत शिरोमणि रविदास महाराज की 649वीं जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सर्व रविदास समाज संगठन की ओर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।