जबलपुर: जबलपुर कलेक्टर का सख्त आदेश: स्कूलों के पास से हटेगा नशा
जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने स्कूली बच्चों के भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है! मंगलबार दोपहर लगभग 2 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अब जबलपुर के किसी भी स्कूल के आस-पास शराब, सिगरेट या किसी भी तरह के नशे की दुकानें नहीं दिखेंगी। कलेक्टर साहब का साफ आदेश है—स्कूलों के 100 मीटर के दायरे से हर नशे की दुकान को तुरंत हटाया