झाझा: झाझा नगर क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर झाझा नगर परिषद कार्यालय में बजट 2024-25 के लिए बोर्ड की हुई बैठक
Jhajha, Jamui | Feb 28, 2024 झाझा नगर क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर बुधवार को नप अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपीन कुमार, ईओ नीलम स्वेता और उपस्थित 23 वार्ड सदस्यों के बीच बजट 2024-25 के लिये लगभग दो अरब रुपए पारित हुआ। अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं के लिये यह राशि पारित हुई है। सरकार यह बजट की राशि निर्गत कर दे तो नगर क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा।