आगरा: बिना अनुमति के सड़क खोदने पर आगरा की तीन बड़ी कंपनियों पर नगर निगम ने लगाया लगभग 10 लाख रुपए का जुर्माना
Agra, Agra | Jun 30, 2024 नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के आदेशानुसार नगर निगम आगरा ने बड़ी कार्यवाही की है, जिसमें आगरा के तीन बड़ी कंपनियों पर लगभग 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जिसमें एयरटेल भारती कंपनी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना, ग्रीन गैस कंपनी पर 3 लाख 94 हजार का जुर्माना और थाना लोहा मंडी पर FIR भी दर्ज कराई गई है, टोरेंट पावर कंपनी 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।