खगौल: गंगा में बढ़ते जलस्तर के बीच दानापुर का पीपा पुल हटाया गया,3 लाख लोग प्रभावित
गंगा नदी में मानसून के दौरान बढ़ते जलस्तर और बाढ़ के खतरे को देखते हुए दानापुर का पीपा पुल खोल दिया गया है। इसके साथ ही दियारा क्षेत्र की छह पंचायतों के करीब तीन लाख लोगों का शहर से सीधा संपर्क टूट गया है। पीपा पुल हटने के बाद नौकरीपेशा लोग, छात्र-छात्राएं, मरीज और अन्य जरूरतमंद अब नदी पार करने के लिए नावों और 100 सीटर स्टीमर पर निर्भर हैं। इससे रोजमर्रा की