इचाक: श्मशान शेड निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
श्मशान शेड निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग प्रखंड अंतर्गत मंझला चुम्बा पंचायत के केंदया गोसाई गांव में 15वें वित्त आयोग (मुखिया मद) से लगभग 2.49 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए इसकी निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।