गोड्डा: सैदापुर के पास सड़क पर गाय के दौड़ने से स्कूटी सवार युवक घायल, पीछे बैठे युवक को भी चोट आई
Godda, Godda | Apr 1, 2026 बुधवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैदापुर के समीप सड़क पर अचानक गाय के दौड़ जाने के कारण स्कूटी सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया जिसकारण उसके सर और चेहरे में काफी चोट आई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी जख्म है। घायल का नाम सूरज पाठक है जो सिनेमा हॉल चौक का निवासी है। जो सैदापुर जा रहे थे। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। साथ बैठे युवक को भी चोट है।