ग्वालियर गिर्द: सेवार्थ पाठशाला के प्रतिनिधि मलिन बस्ती पहुंचे, माँ की महत्ता के बारे में दी जानकारी
समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा संचालित सेवार्थ पाठशाला के प्रतिनिधियों ने रविवार सुबह गरीब और मलिन बस्तियों में जाकर वहां रहने वाले बच्चों और महिलाओं को मातृदिवस की महत्ता के बारे में बताया। बच्चों के विकास में माँ की भूमिका अहम होती है।इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से बच्चों को पाठन सामग्री भी वितरित की गई।