मथुरा: बांके बिहारी और प्रेम मंदिर में दर्शन के लिए लाइन में लगी 6 छात्राएं हुई अचेत, जिला अस्पताल में भर्ती
पंजाब के संगरूर जिले के चीमा से स्कूली बच्चों का ग्रुप रविवार को शैक्षिक भ्रमण के लिए वृंदावन आया था। एसएएस इंटरनेशनल स्कूल के इस टूर में करीब पचास बच्चे शामिल थे। शाम करीब 6 बजे बाँके बिहारी मंदिर व प्रेम मंदिर पर दर्शनों की लाइन में लगी छात्राओं में से कुछ को घुटन महसूस होने लगी। बताए अनुसार दोनों जगह 6 छात्राएं अचेत हो गई, जिन्हें अस्पताल पहुँचाया गया।