मथुरा: R.K मिशन अस्पताल में कैंसर रोगियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, संत गुरुशरणानंद महाराज ने किया ऑनकोलॉजी वार्ड का भूमि पूजन
वृंदावन में रामकृष्ण मिशन सेवा आश्रम अस्पताल में जल्द ही कैंसर रोगियों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। अस्पताल में प्रस्तावित अत्याधुनिक सुविधाओं और रेडियोथैरेपी से युक्त कैंसर ब्लॉक की स्थापना होने जा रही है। रविवार सुबह करीब 10 बजे बृज के प्रमुख संत गुरु शरणानंद महाराज द्वारा प्रस्तावित ऑनकोलॉजी वार्ड का वैदिक रीति रिवाज के साथ भूमि पूजन किया।