खुरई: शहरी थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरकर हुई मौत
Khurai, Sagar | Jul 3, 2025 गुरुवार दोपहर लगभग 1.00 बजे शहरी थाना पुलिस ने एक अज्ञात शव का पोस्टमार्टम करवाया और श्मशान घाट में दफना दिया,दरअसल बुधवार को शहरी थाना पुलिस को रेल्वे ट्रेक के पास एक युवक के शव की सूचना मिली थी पुलिस को मृतक की जेब से खुरई से दमोह का टिकट मिला था,गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को दफना दिया, परिजनों के मिलने पर शव निकाल कर सुपुर्द किया जायेगा