कलान: युवक की शादी की बात चल रही थी, उससे पहले ही परौर की रामगंगा ने निगल ली उसकी जिंदगी
परौर (शाहजहांपुर)। परौर थाना क्षेत्र के मजरा विचपुरी में मंगलवार को उस समय मातम छा गया, जब गांव का 25 वर्षीय युवक राजू उर्फ कन्हई पुत्र फूलचंद कुशवाहा रामगंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में समा गया। ग्रामीणों के अनुसार राजू दिल्ली से मजदूरी कर एक दिन पहले ही घर लौटा था। बुधवार को उसे देखने के लिए रिश्तेदार आने वाले थे और घर में शादी की चर्चाएं चल रही थीं,