गोवर्धनपुर स्थित मदरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में दीन, शिक्षा और सामाजिक चेतना पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षीय संबोधन में मौलाना शरफे आलम रजवी ने कहा कि दीन का पैगाम केवल इबादत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसान को अच्छे अखलाक, ईमानदारी और जिम्मेदारी की सीख देता है। मोतिहारी से आए मौलाना असलम रजा फरीदी ने अल्लाह से मजबूत रिश्ता बनाने और नमाज की पाबंदी पर