शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का भव्य शुभारंभ, 7,500 पौधे रोपित किए गए
शाहजहाँपुर। विकास खण्ड भावलखेड़ा स्थित सेना भूमि क्षेत्र में आज वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर ने 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर 7,500 पौधे रोपित किए गए। वित्त मंत्री ने कहा कि बढ़ते तापमान से बचाव का एकमात्र प्रभावी समाधान अधिक से अधिक वृक्षारोपण है। उन्होंने पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पौधा