बखरी: बखरी पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान, 14 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बखरी से पुलिस ने 14 बोतल विदेशी शराब के साथ शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रीन क्लासिक ब्लैंडेड व्हिस्की 750 एमएल के 14 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। कारोबारी गम्हरिया के कर्मशील कुमार है। उसे हिरासत में लेकर कोर्ट भेज दिया गया है।