बरेली में कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा राहत कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र और रोडवेज बस अड्डे के पास अलाव जलाने के लिए लकड़ियों का वितरण किया गया। नगर निगम की टीम ने प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर यह व्यवस्था की, जिससे राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंदों को ठंड से राहत मिल सके।