आरा: रघुनीपुर गांव में पिता-पुत्र की हत्या कर भाग रहे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधी घायल; एसपी ने दी जानकारी
Arrah, Bhojpur | Apr 2, 2024 भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि उदवंतनगर के रघुनीपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर भाग रहे अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने दो अपराधी घायल हो गए। दोनों घायल अपराधियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।