नीमच शहर के बघाना थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम लेवड़ा में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 45 वर्षीय घनश्याम मेघवाल, पिता प्रभुलाल मेघवाल, निवासी लेवड़ा की अचानक और संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पेशे से मिस्त्री घनश्याम मंगलवार देर रात करीब 1 बजे भोजन करने के बाद सामान्य रूप से सोए थे। परिजनों के अनुसार, रात में वह पूरी तरह से स्वस्थ थे।