मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के अरघावा पंचायत में सड़क जाम हटाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस हमले में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचलाधिकारी (सीओ) और थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार सुबह की है।