कोल: कासिमपुर मोड़ पर कई पलटी खाकर खेत गेहूं के खेत में गिरी तेज़ रफ़्तार कार, चालक घायल
Koil, Aligarh | Feb 5, 2024 थाना हरदुआगंज के कासिमपुर मोड पर तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और उसके बाद सड़क पर कई पलटी खाने के बाद गेहूं के खेत में जा गिरी। घटना में कार में बैठा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान राहगीर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना करते हुए घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है।