कर्वी: कर्वी शास्त्रीनगर वार्ड नं०21 में रोड और नाली की समस्या से लोग परेशान शासन से समस्या के निराकरण की उठाई मांग #jansamasya
कर्वी के नगर पालिका क्षेत्र शास्त्री नगर वार्ड नंबर 21 में खराब रोड व नाली में जल भराव की समस्या से लोग परेशान है। मोहल्ले वासियों ने शनिवार की दोपहर 12:00 बजे मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि। रोड खराब होने और नाली में जल भराव से लोगों को समस्याएं हो रही है। वहीं वार्ड सदस्य ने जल्द ही समस्या के समाधान की बात कही है।