कांके: अरगोड़ा थाना में नर्स से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज
Kanke, Ranchi | Jul 28, 2025 राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने अपने ही सहकर्मी फार्मेसिस्ट पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फार्मेसिस्ट को हिरासत में ले लिया है।