मंदसौर: मंदसौर कृषि उपज मंडी में नीलामी बंद, बढ़े टैक्स के विरोध में व्यापारियों का विरोध; किसान परेशान
मंदसौर कृषि उपज मंडी में नीलामी टैक्स एक से बढ़ाकर डेढ़ प्रतिशत किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने नीलामी कार्य बंद रखा,सूचना नहीं मिलने से किसान उपज लेकर मंडी पहुंच गए,कई किसान तीन-चार दिन से रुके हैं और खाने-पीने की परेशानी झेल रहे हैं, मंडी में लहसुन, गेहूं, सोयाबीन और प्याज की आवक के बावजूद सन्नाटा रहा,